राहुल गांधी बने रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रखंडों के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्याग पत्र को वापस लेने के लिए एक सुर में नारे लगाये. जिलाध्यक्ष सहाय ने कहा कि वर्तमान दौर में राहुल गांधी ही […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रखंडों के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्याग पत्र को वापस लेने के लिए एक सुर में नारे लगाये. जिलाध्यक्ष सहाय ने कहा कि वर्तमान दौर में राहुल गांधी ही कांग्रेस को सही दिशा दे रहे है.

आपके शहर में

विज्ञापन

देश का एक-एक कांग्रेसी सच्चे सिपाही के रूप में राहुल गांधी के साथ है. राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशीष पांडेय, जिला महासचिव संजय सेठ, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, जिला सचिव सुबोध कुमार, सुरेश मोदी, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, नगर युवा अध्यक्ष साउथ खान, मनरेगा अध्यक्ष भोला दास, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा आदि शामिल है.

मौके पर चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, केदार राणा, सत्तगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, डोमचांच प्रखंड प्रभारी सरोज मेहता, सेवा दल के अजीत मेहता, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा, किसान सेल के अनंत मेहता, जयनगर अध्यक्ष फहीम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसी अहमद खान, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, जिला सचिव मिस्वाउद्दीन ने भी हस्ताक्षर अभियान में समर्थन कर राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola