ePaper

55 वादों का निष्पादन, 2.86 लाख राजस्व की वसूली

Updated at : 28 Apr 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
55 वादों का निष्पादन, 2.86 लाख राजस्व की वसूली

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि यह आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता […]

विज्ञापन

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि यह आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है.

लोक अदालत आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है. कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है. लोक अदालत में दिये गये निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती. लोक अदालत में पांच बेंचों के माध्यम से कुल 55 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि विभिन्न विभागों से कुल दो लाख 86 हजार 100 रुपये राजस्व की वसूली की गयी.

मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल श्रीवास्तव, प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजीव कुमार सिंह, न्यायालयकर्मी ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, मदन रविदास, महेन्द्र नारायण, संजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, राज कुमार राउत, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार सिंह , अजीत कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola