पूजा पंडालों के पट खुले, उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : बासंती दुर्गापूजा को लेकर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के पट शुक्रवार को महासप्तमी की पूजा के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगी है. माता के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह और शाम […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : बासंती दुर्गापूजा को लेकर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के पट शुक्रवार को महासप्तमी की पूजा के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगी है. माता के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह और शाम पूजा पंडाल में पहुंच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर शहर के तिलैया बस्ती दुर्गा मंडप, ताराटांड दुर्गा मंडप, बेलाटांड स्थित शीतला माता मंदिर, मडुआटांड दुर्गा मंडप में माता समेत अन्य देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है.

वहीं इन स्थलों पर भव्य पूजा पंडाल का भी निर्माण पूजा समिति द्वारा किया गया है. पूजा पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षक लाइटिंग के बीच माता का दर्शन होगा. माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पूजा समिति के साथ ही प्रसासन भी मुस्तैद है. शनिवार को पूजा पंडालों में महाष्टमी व महानवमी की पूजा होगी, जबकि रविवार को विजयदशमी की पूजा के साथ बासंती दुर्गा पूजा संपन्न होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola