पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण व छेड़छाड़
जयनगर : थाना क्षेत्र के करियावां निवासी सिकंदर यादव पिता बहादुर यादव ने जयनगर थाना में एक आवदेन देकर पांच वर्षीय पुत्री का अपहरण व छेड़छाड़ करने का आरोप मकतपुर निवासी रामाशीष चौधरी पिता जागेश्वर चौधरी पर लगाया है. उन्होंने आरोपी पर गलत नियत से अपहरण करने का भी आरोप लगाया है. उक्त मामला थाना […]
जयनगर : थाना क्षेत्र के करियावां निवासी सिकंदर यादव पिता बहादुर यादव ने जयनगर थाना में एक आवदेन देकर पांच वर्षीय पुत्री का अपहरण व छेड़छाड़ करने का आरोप मकतपुर निवासी रामाशीष चौधरी पिता जागेश्वर चौधरी पर लगाया है. उन्होंने आरोपी पर गलत नियत से अपहरण करने का भी आरोप लगाया है.
आपके शहर में
उक्त मामला थाना कांड संख्या 44/19 के तहत दर्ज किया गया है. आवेदन में श्री यादव ने कहा है कि वे 13 मार्च को अपने साढ़ू मकतपुर निवासी महानंद यादव के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. रात करीब दस बजे आरोपी ने मेरी बच्ची का अपहरण कर लिया और घर से दूर पंचायत भवन की आड़ में ले जाकर गलत नियत से उसके कपड़े फाड़ डाले.
इसी दौरान बच्ची किसी प्रकार उसके चंगुल से भाग निकली और अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उक्त कांड भादवी की धारा 354ए, 354 बी/511 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए