नौंवी बोर्ड की परीक्षा आज अचानक बदला एक परीक्षा केंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित नौंवी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर जिले में लगभग एक दर्जन केंद्र बनाये गये हैं. इसमें शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट समेत अन्य विद्यालय आदि शामिल हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के बीच एडमिट कार्ड भी वितरित कर दिया गया […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित नौंवी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर जिले में लगभग एक दर्जन केंद्र बनाये गये हैं. इसमें शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट समेत अन्य विद्यालय आदि शामिल हैं. बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के बीच एडमिट कार्ड भी वितरित कर दिया गया है, पर मंगलवार को जिला स्तर से अचानक एक परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
ऐसे में परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. सीडी बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या नूतन सिन्हा ने बताया कि विद्यालय की 759 छात्राओं के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है.
एडमिट कार्ड का वितरण करने के बाद सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय से टेलिफन से सूचना दी गयी है कि सीडी बालिका उच्च विद्यालय के परीक्षार्थियों का केंद्र कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर से बदल कर सेक्रेट हर्ट स्कूल कर दिया गया है. ऐसे में उन्होंने जिन छात्राओं का विद्यालय में फोन नंबर उपलब्ध था, उनमें से अधिक से अधिक को जानकारी दे दी है. प्राचार्या ने विद्यालय के सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा केंद्र सेक्रेट हर्ट स्कूल में आने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन