अपहृत बालक मुंबई से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 2:26 AM
कोडरमा बाजार : नवलशाही थाना कांड संख्या 102/18 के अपहृत बालक को नवलशाही पुलिस ने मुंबई बोरीबली पुलिस के सहयोग से बरामद किया. उल्लेखनीय है कि 14 वर्षीय बालक नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना का रहनेवाला है. बच्चे की मां के बयान पर बीते 25 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. बाद […]
कोडरमा बाजार : नवलशाही थाना कांड संख्या 102/18 के अपहृत बालक को नवलशाही पुलिस ने मुंबई बोरीबली पुलिस के सहयोग से बरामद किया. उल्लेखनीय है कि 14 वर्षीय बालक नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना का रहनेवाला है. बच्चे की मां के बयान पर बीते 25 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.
बाद में नवलशाही थाना में उसके अपहरण का मामला कांड संख्या 102/18 में दर्ज कराया गया था. दर्ज मामले में कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने बताया कि पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह काम करने के उद्देश्य से घर से मुंबई गया था और मुंबई के बोरीबली थाना क्षेत्र के देवीदास लाइन स्थित गुप्ता होटल में काम करता था. बरामद नाबालिग बच्चे को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपा जायेगा. मौके पर नवलशाही थाना प्रभारी शाहिद रजा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










