जयनगर : जमीन विवाद में मारपीट दो घायल, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर : थाना के मकतपुर में जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो लोग श्याम बिहारी चौधरी, मनोहर चौधरी (दोनों के पिता- स्व विशुन चौधरी) घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते इंस्पेक्टर केपी यादव, थाना […]

विज्ञापन
जयनगर : थाना के मकतपुर में जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो लोग श्याम बिहारी चौधरी, मनोहर चौधरी (दोनों के पिता- स्व विशुन चौधरी) घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते इंस्पेक्टर केपी यादव, थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक धनेश्वर सिंह, सुधीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घटना की जानकारी ली. मनोहर चौधरी की पत्नी कंचन देवी के बयान पर कांड संख्या 285/18 भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 504, 354, 337, 338, 324, 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कंचन देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि वे अपने परिजनों के साथ खलिहान में धान की धुनाई कर रही थी, तभी राहुल चौधरी, अमित चौधरी (पिता- प्रकाश चौधरी), रघुनाथ चौधरी (पिता- स्व रमन यादव), शंकर यादव (पिता- रघुनाथ यादव), अंजु देवी (पति- शंकर यादव), मसोमात यमुना (पति- स्व प्रकाश चौधरी), भुनेश्वरी देवी (पति- रघुनाथ चौधरी) हर हरवे हथियार के साथ पहुंच जानलेवा हमला कर दिया. किसी तरह हमलोग जान बचा कर थाना में शरण लिये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल चौधरी, अमित चौधरी व रघुनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola