स्कूल बंद, विद्यार्थी कर रहे हैं मस्ती

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : पारा शिक्षकों की हड़ताल व सरकार की बीच चल रही रस्सा-कस्सी के बीच पारा शिक्षकों द्वारा संचालित लगभग सभी स्कूल बंद हो गये हैं. यहां के विद्यार्थी मस्ती कर रहे हैं. इस आंदोलन में पारा शिक्षक और सरकार अपनी जिद पर अड़े हैं, मगर इस जिद के कारण परीक्षा के समय विद्यार्थियों का […]

विज्ञापन
जयनगर : पारा शिक्षकों की हड़ताल व सरकार की बीच चल रही रस्सा-कस्सी के बीच पारा शिक्षकों द्वारा संचालित लगभग सभी स्कूल बंद हो गये हैं. यहां के विद्यार्थी मस्ती कर रहे हैं. इस आंदोलन में पारा शिक्षक और सरकार अपनी जिद पर अड़े हैं, मगर इस जिद के कारण परीक्षा के समय विद्यार्थियों का पठन- पाठन ठप हो गया है.
सरकार ने स्कूल चलो अभियान चलाकर विद्यालय से वंचित विद्यार्थियों को विद्यालय लाने का काम किया था. अब वहीं बच्चे हड़ताल के कारण विद्यालय से बाहर है. अभिभावकों को कहना है कि दोनों की जिद में बच्चों काे नुकसान हो रहा है.
डोमचांच. प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सोमवार रैली निकली. रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए डोमचांच प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर धरना में तब्दील हो गयी. धरना का नेतृत्व प्रमोद भगत व रामू यादव कर रहे थे. मौके पर पारा शिक्षकों काे समर्थन दे रहे माले नेता राजेंद्र मेहता ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांग जायज है.
रघुवर सरकार पारा शिक्षकों की मांग शीघ्र पूरा करें और जेल में बंद पारा शिक्षकों को शीघ्र रिहा करें,नहीं तो भाकपा माले आंदोलन को मजबूर होगी. धरना में आदित्य कुमार,राजू साव, कृष्णमुरारी मेहता, बबीता कुमारी, दौलती कुमारी, पुष्पा पांडेय, पुष्पाजंली पांडेय, रेखा कुमारी, राजेंद्र पासवान, रामचंद्र दास, काली पंडित, शत्रुघ्न सिन्हा, जागेश्वर यादव, विनय पांडेय, अर्जुन मेहता, शंकर पंडित, सुरेंद्र मेहता, कार्तिक मेहता, रामदेव शर्मा, देवेंद्र पांडेय,अनिल कुमार, मुन्नी कुमारी, प्रेम कुमारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola