राज क्लिनिक का ओटी व एक्सरे रूम सील

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी मरकच्चो : उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को प्रखंड में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक व झोला छाप डॉक्टरों पर नकेल कसने को लेकर छापेमारी की. इस दौरान गठित टीम ने नावाडीह स्थित […]

विज्ञापन

एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में टीम ने की छापेमारी

आपके शहर में

विज्ञापन
मरकच्चो : उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को प्रखंड में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक व झोला छाप डॉक्टरों पर नकेल कसने को लेकर छापेमारी की. इस दौरान गठित टीम ने नावाडीह स्थित राज क्लिनिक में छापेमारी की. जहां कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर या सर्जन नहीं रहने को लेकर उक्त क्लिनिक के ओटी रूम तथा एक्सरे रूम को सील कर दिया. वहीं मरीजों के लिये लगाये गये बेड को भी एक कमरे में कर दिया गया. क्लिनिक के संचालक डाॅ राज द्वारा सीएस से क्लिनिक चलाने की अनुमति के कागजात दिखाने पर एसडीओ ने उन्हें सिर्फ बाह्य मरीजों के देखने की अनुमति दी.
वहीं दरदाही स्थित विजय कुमार वर्णवाल के क्लिनिक में छापेमारी के दौरान संचालक ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. क्लिनिक के अंदर से घर का रास्ता होने के कारण उसे सील नहीं किया,
लेकिन उन्हें सख्त हिदायत दी गयी कि वे गैर कानूनी रूप से क्लिनिक का संचालन नहीं करेंगे. इस संदर्भ में एसडीओ ने बताया कि आगे भी अवैध रूप से संचालित क्लिनिक व झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी. उन्होंने सीओ को प्रखंड में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों व झोलाछाप चिकित्सकों की सूची बनाने को भी कहा. छापेमारी दल में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के अलावे डाॅ मनोज कुमार, सीओ हुलास महतो शामिल थे. मौके पर एसआइ जफर सिद्दीकी व पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola