महिला विकास केंद्र के प्रयास से आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं : एसपी

Updated:
विज्ञापन

महिला विकास केंद्र तोरपा में सोमवार वार्षिक महिला महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. महिला विकास केंद्र तोरपा में सोमवार वार्षिक महिला महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में तोरपा व रनिया प्रखंड की हजारों महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी मनीष टोप्पो, उनकी पत्नी व झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रजनी इंदवार, विशिष्ट अतिथि, तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा, हेडक्वार्टर डीएसपी अखिल कुजूर, महिला विकास केंद्र की निदेशिका सिस्टर मरियालेना आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. उद्घाटन के पश्चात स्वागत भाषण करते हुए सिस्टर मरियालेना ने महिला विकास केंद्र द्वारा तोरपा व रनिया प्रखंड में महिला सशक्तिकरण, आजीविका, शिक्षा आदि के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है. महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही हैं. हमें उन्हें सहयोग देना चाहिए. महिला विकास केंद्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा काम कर रहा है. उनके सहयोग से गांव की महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है.

स्टॉलों में खूब बिके मड़ुवा, चावल के लड्डू :

महोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का स्टॉल लगाया गया. स्टॉल पर मड़ुवा का लड्डू, चावल का लड्डू, अचार, बांस से बने उत्पाद की खूब बिक्री हुई. मुख्य अतिथि एसपी व अन्य अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद की सराहना की. मौके पर जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, उपप्रमुख संतोष कर, पूर्व उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, मुखिया जॉन तोपनो, विनीता नाग, शिशिर तोपनो, रौशनी गुड़िया, अनास्तासिया आईंद, आगाथा भेंगरा, पुष्पा गुड़िया, प्रतिमा तिरु, मंजू सुरीन, फादर एलडीफोन्स आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन राजेश किशोर राम तथा अनास्तासिया गुड़िया ने किया.

महिला विकास केंद्र में वार्षिक महिला महोत्सव का आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola