पहली प्रेमिका की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए, प्रेमी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की दूसरी युवती से प्यार हुआ तो युवक ने पहली प्रेमिका की कई टुकड़े कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

तोरपा के जरियागढ़ का मामला, युवक जोजोदाग और युवती लापुंग की रहने वाली थी

डेढ़ साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद दोनों कमाने अलग-अलग शहर चले गये

बेंगलुरु में युवक का प्रेम संबंध एक अन्य युवती से हो गया, एक पुत्र भी हुआ

मामले का पता चलने पर पहली प्रेमिका और प्रेमी रांची आ गये

तोरपा. लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक की दूसरी युवती से प्यार हुआ तो युवक ने पहली प्रेमिका की कई टुकड़े कर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वह जोजोदाग गांव का रहने वाला है. पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी में 24 नवंबर को बरामद गांगी कुमारी (24) नामक युवती के नरकंकाल की गुत्थी सुलझा ली है. तोरपा के एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने अपने कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि युवती गांगी कुमारी नरेश भेंगरा के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. मूल रूप से वह रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो टंगरा टोली गांव की रहने वाली थी. नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था. ननिहाल आने-जाने के दौरान गांगी और नरेश में प्रेम हो गया. कुछ दिनों के बाद युवती भी जोजोदाग आकर नरेश के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी. लगभग डेढ़ साल साथ रहने के बाद युवती काम करने के लिए तमिलनाडु के त्रिपुर चली गयी. नरेश भी काम करने बेंगलुरु चला गया. उसी दौरान नरेश का प्रेम संबंध एक अन्य युवती के साथ हो गया. दोनों से एक पुत्र भी हुआ. एसडीपीओ ने बताया कि गांगी को मामले की जानकारी मिली तो वह बेंगलुरु आ गयी. छह नवंबर को नरेश गांगी को लेकर हटिया स्टेशन आ गया. वहां से आठ नवंबर की शाम को नरेश गांगी को लेकर जोजोदाग के लिए निकला, लेकिन वह गांव के पास ही भगवान पांज टोंगरी पर ले गया. यहां गांगी ने कहा कि वह जब दूसरी लड़की के साथ रह रहा है, तो उसे अपने गांव मालगो पहुंचा दे और जो पैसे उसने दिये हैं, उसे लौटा दे. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. झगड़ा के क्रम में नरेश ने दुपट्टे से लड़की का गला घोंटकर मार डाला. बाद में उसने टांगी से शव के कई टुकड़े कर डाले और शरीर के टुकड़े को दफना दिया. इसके बाद नरेश गांव के पास तालाब में नहा-धोकर घर चला गया. एसडीपीओ ने बताया कि 24 नवंबर को कुछ ग्र्रामीणों ने टोंगरी में नरकंकाल देखकर इसकी सूचना जरियागढ़ पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल से युवती की फोटो, हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी, खून लगा हसुवा और अन्य सामान बरामद किये. मामले के उद्भेदन के लिए बनायी कई टीम में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ के थाना प्रभारी राजू कुमार, एसआई कुलदीप रोशन बारी, आरक्षी वसीर अंसारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola