रोम से आये सुपीरियर जेनरल ने फादर लिवन्स की तिजोरी व कार्यस्थल को देखा

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 07 Mar 2026 7:11 PM

विज्ञापन

सोसाइटी ऑफ जीसस के सुप्रीयर जेनरल रोम के फादर अर्टूरो एमए सोसो शनिवार को तोरपा पहुंचे.

विज्ञापन

तोरपा. सोसाइटी ऑफ जीसस के सुप्रीयर जेनरल रोम के फादर अर्टूरो एमए सोसो शनिवार को तोरपा पहुंचे. उन्होंने यहां पर फादर कांस्टेन्ट लिवन्स के द्वारा 1885 में स्थापित तिजोरी व कार्यस्थल को देखा. यह तिजोरी वर्तमान में एसडीपीओ ऑफिस तोरपा में स्थापित है. वर्तमान में इसका उपयोग स्थानीय डाकघर द्वारा नगदी व अन्य कागजात रखने में किया जाता है. फादर सुपीरियर जेनरल के साथ सोसाइटी ऑफ जीसस रोम के फादर वेरनोन डी क्यूनाह, फादर जॉर्ज मुथोलील, फादर क्लाडियो पॉल, फादर विवियन रिचर्ड्स, सोसाइटी ऑफ जीसस रांची के प्रोवीन्सियल फादर अजीत खेस ने भी फादर लिवन्स द्वारा स्थापित तिजोरी व अन्य चीजों का अवलोकन किया. उन्होंने फादर कांस्टेन्ट लिवन्स के चित्र पर फूल चढ़ा कर तथा उनके चित्र के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व तोरपा थाना पहुंचने पर एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, सिस्टर प्रसिन्ता, सिस्टर सुभाषिनी खलखो, सिस्टर विनीता,थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, आनंद कुमार सिन्हा, किरण डुंगडुग, सुजीत टोप्पो, रोशनी डुंगडुंग, आदित्य केरकेट्टा, मीरा आदि ने सभी अतिथियों का फूल व बुके देकर स्वागत किया.

कौन थे फादर लिवन्स :

फादर कांस्टेन्ट लिवन्स का जन्म बेल्जियम में हुआ था. 1885 में वे तोरपा आये थे. बताया जाता है कि इस दौरान वे वर्तमान तोरपा थाना के पास खपरैल मकान में रहते थे. यहीं से वे घोड़ा में बैठ कर गांव का दौरा किया करते थे. इसी दौरान उन्होंने गांव के डॉक्यूमेंट व ग्रामीणों से मिली सहयोग राशि आदि को सुरक्षित रखने के लिए तिजोरी बनवाया था, जो आज भी विद्यमान है. वर्तमान में यह तिजोरी एसडीपीओ तोरपा के कार्यालय में सुरक्षित है. फादर लिवन्स तोरपा में 1888 तक रहे थे.

रोम से तोरपा पहुंचे सोसाइटी ऑफ जीसस के सुपीरियर जेनरल फादर अर्टूरो एमए सोसोB

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola