कीचड़ से सने पथ से होकर चलने को विवश हैं ग्रामीण

अड़की प्रखंड के बारुबेड़ा, रायकड़ा से डोरया तक तीन किलोमीटर सड़क कीचड़ से भरी हुई है.
खूंटी. अड़की प्रखंड के बारुबेड़ा, रायकड़ा से डोरया तक तीन किलोमीटर सड़क कीचड़ से भरी हुई है. सड़क में कीचड़ इतना है कि सड़क नजर ही नहीं आती है. लोगों को पैदल चलने से लेकर वाहनों में आवागमन करने में परेशानी हो रही है. रायकड़ा गांव के लगभग 40 परिवार हर वर्ष बारिश में यह परेशानी उठाने को विवश है. उनके लिए वर्षा किसी आपदा से कम नहीं है. गांव की सड़कें कीचड़ से भरी रहती हैं. वहीं दूसरी ओर करकरी नदी है. जिसमे तीन साल पहले सोनपुर और रायकड़ा, डोरया को अड़की से जोड़ने के लिए बृहद पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन पुल अभी तक आधा अधूरा पड़ा हुआ है. लोगो को गांव से बाहर आना-जाना मुश्किल हो गया है. रात में तो आवागमन करना और अधिक कष्टदायक होता है. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










