राखी के गीत से गूंजा गांव व शहर

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 12:00 AM

विज्ञापन

राखी के गीत से गूंजा गांव व शहर

विज्ञापन

खूंटी : राखी खरीदने के दौरान सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन.खूंटी. रक्षा बंधन को लेकर गीत बजने से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन जिले भर में सोमवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. शहर बंद और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग अपने घरों के अंदर ही सादगी से त्योहार संपन्न करेंगे. बहनें अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर जीवन भर रक्षा करने का वचन लेंगी.

भाई भी राखी बंधने पर बहन को उपहार और अपना वचन देंगे. रक्षाबंधन को लेकर शहर में बहनों ने जम कर राखियां खरीदी. शहर बंद में लोगों को राखी की दुकानें लगाने की अनुमति दी गयी थी. शहर के भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, बाजार टांड़, तोरपा रोड, कर्रा रोड आदि में राखी की कई दुकानें खुली थी. इस दौरान कई दुकानों में सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हुआ. भीड़ लगा कर राखियां खरीदी गयी.

वहीं दुकानदार भी राखी बेचने में व्यस्त थे. मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराने की कोशिश भी नहीं की गयी. हजारों महिलाएं विधायक को नहीं बांध सकेंगी राखी : खूंटी. कोरोना महामारी को लेकर इस वर्ष हजारों की संख्या में महिलाएं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा को राखी नहीं बांध सकेंगी.

हर वर्ष हजारों की संख्या में महिलाएं विधायक को राखी बांधती थी. विधायक अपने आवास में सादगी से ही रक्षा बंधन का पर्व मनायेंगे. उन्होंने लोगों से भी घर पर ही रह कर पर्व मनाने की अपील की है. लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क का उपयोग करने का भी अपील की है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola