हॉकी कोच प्रतिमा बरवा को खूंटी में दी गयी श्रद्धांजलि
Author Yogendra gupta
Updated:
विज्ञापन
खूंटी में एसएस हाई स्कूल एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में उनके शव को लाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का शव रविवार को खूंटी पहुंचा. खूंटी में एसएस हाई स्कूल एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में उनके शव को लाया गया. जहां हॉकी इंडिया और जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. पूरे सम्मान के साथ खिलाड़ियों ने उनके पार्थिव शरीर में पुष्पांजलि की. इस दौरान कई खिलाड़ी भावुक हो उठे. जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि कोच प्रतिमा बरवा का निधन हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दो वर्ष तक खूंटी में और 15 वर्ष तक सिमडेगा में खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया था. उनके द्वारा तैयार खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रौशन कर रहे हैं. उनके जाने से हॉकी खेल को बड़ा धक्का लगा है. वे हॉकी जगत में हमेशा याद की जायेंगी. मौके पर बिरसा कॉलेज की प्राचार्य प्रो जे किड़ो, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला हॉकी संघ वरीय उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, दशरथ महतो, मुकेश जायसवाल, परमानंद कुमार, सुशील तोपनो, नामजन सोय मुरूम, समराय टेटे, असुंता लकड़ा, हेलन सोय, सुभद्रा प्रधान, सुशांति हेरेंज, दिव्यानी तिड़ू, मार्शल बारला, सुनील नायक, बिनसाय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन