नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाईः 18.4 किलो डोडा जब्त, पंजाब के चालक सहित 2 गिरफ्तार

गिरफ्तार ट्रेलर चालक और खलासी
खूंटी पुलिस ने मुरहू में नशा के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने पंजाब के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ छापेमारी करते हुए पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध डोडा (पोस्ता भूसा) बरामद किया है. साथ ही ट्रेलर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है. मौके से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में ट्रेलर के चालक सह मालिक बूटा सिंह (46 वर्ष), पंजाब के कपूरथला निवासी वर्तमान ओडिशा के बड़बिल और खलासी शिवो मुंडा (45 वर्ष), ओडिशा के बड़बिल निवासी शामिल हैं
जब्त डोडा की अनुमानित कीमत 2.76 लाख रुपए
मामले में जानकारी देते हुए SP ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप पंजाब के नंबर का एक ट्रेलर मादक पदार्थ लेकर खड़ा है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर (गाड़ी नं.- PB 46M 9811) की तलाशी ली. इस दौरान ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.76 लाख रुपए बताई जा रही है.
मामले में आगे की कार्रवाई जारी
इधर, इस संबंध में खूंटी एनडीपीएस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी)/29 के तहत कांड संख्या 13/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा, पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव यादव, पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश राय, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कच्छप और खूंटी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










