संत मिखाइल महागिरजा खूंटी में धूमधाम से मनाया गया पल्ली दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में उपस्थित बिशप सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
संत मिखाइल महागिरजा, खूंटी में पल्ली दिवस का भव्य आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. बिशप विनय कंडुलना ने अनुष्ठान संपन्न कराया.
खूंटी. संत मिखाइल महागिरजा में रविवार को पल्ली दिवस अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पवित्र मिस्सा से हुआ, जिसके मुख्य अनुष्ठाता बिशप विनय कंडुलना थे. उन्होंने सभी धार्मिक अनुष्ठानों को विधि-विधान से संपन्न कराया.
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पुरोहित, प्रचारक और विभिन्न धर्मप्रांतीय इकाइयों के सदस्य उपस्थित रहे.
पारंपरिक वंदना नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मिस्सा के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और महिला संघ द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. इसके बाद मुंडा, उरांव और संथाली लोक नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी गईं.
कार्यक्रम में मां मरियम के सम्मान में विशेष नृत्य, नागपुरी रीमिक्स नृत्य, यूसी कॉन्वेंट फुद्दी और यूसी कॉन्वेंट खूंटी की ओर से एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया.
पुरोहित-प्रचारक हुए सम्मानित, प्रीति भोज के साथ संपन्न हुआ समारोह
इस विशेष अवसर पर बिशप स्वामी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरोहितों एवं प्रचारकों को सम्मानित किया. कार्यक्रम के अंत में पल्ली पुरोहित फादर बिसु बेंजामिन आइंद ने पल्ली दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रीति भोज (सामुदायिक भोजन) का आयोजन किया गया.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में फर्जी वंशावली से 54 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री का आरोप, 9.11 लाख रुपये मुआवजा गबन की भी शिकायत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए