तोरपा रेफरल अस्पताल में अब ऑनलाइन होगा मरीजों का पंजीकरण, दवा और जांच रिपोर्ट भी होगी दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
तोरपा रेफरल अस्पताल में अब ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा शुरू. डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा और जांच रिपोर्ट की भी होगी ऑनलाइन एंट्री. जानिए कैसे उठाएं लाभ.
तोरपा(खूंटी). रेफरल अस्पताल में अब मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है, ठीक वैसे ही जैसे सदर अस्पताल तोरपा में होता है. पंजीकरण के बाद, मरीजों को ऑनलाइन OPD पर्ची मिलेगी. डॉक्टर की लिखी दवाएं और जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी. फार्मेसी से दवा लेते समय भी इसकी ऑनलाइन एंट्री होगी.
ये भी पढ़ें: लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत
मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड रहेगा सुरक्षित
अस्पताल प्रभारी डॉ अनुमिता रानी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा. दोबारा अस्पताल आने पर पूर्व के रिकॉर्ड के आधार पर इलाज करने में सुविधा होगी.
उन्होंने मरीजों से अस्पताल आने के दौरान आधार कार्ड और मोबाइल फोन साथ लाने की अपील की, ताकि ऑनलाइन पंजीकरण पूरा किया जा सके.
एप से OTP के माध्यम से कर सकेंगे पंजीकरण
अस्पताल प्रभारी ने बताया कि मरीज गूगल प्ले स्टोर से आभा या आरोग्य वन एप डाउनलोड कर OTP के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं. ऑनलाइन पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी होने पर पंजीकरण कक्ष में मौजूद कर्मी से मदद ली जा सकती है.
ये भी पढ़ें: खूंटी में गणपति महोत्सव की धूम, महादेव मंडा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए