त्यौहारों को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट, क्राइम मीटिंग में SP ने दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है. पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई है. लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में करमा पूजा, गणेश पूजा विसर्जन और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस सभा में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

इसके साथ ही खूंटी में अफीम व अन्य मादक पदार्थों की खेती रोकने के लिए 'प्री-कल्टीवेशन' स्तर पर ही विशेष रणनीति बनाकर कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया गया.

लंबित मामलों के निष्पादन में 130% की वृद्धि

बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई. एसपी ने बताया कि पिछले माह की तुलना में इस बार लगभग 130 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हुआ है, जो अनुसंधान अधिकारियों की सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है. एसपी ने सभी प्रभारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, वारंट व समन की तामीली में तेजी लाने और न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा की दर (कन्विक्शन रेट) बढ़ाने के निर्देश दिए.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुसंधान प्रभारियों को लैपटॉप से किया गया सम्मानित

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त लैपटॉप बेहतर कार्य व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों को वितरित किए गए. एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) मंटू कुमार, आदित्य कुमार और विकास कुमार को लैपटॉप प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की.

एसपी ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से अनुसंधान कार्य अधिक प्रभावी और त्वरित होगा, जिससे जिले में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में युवाओं के लिए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत, 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज में ले सकते हैं भाग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola