कोडरमा में युवाओं के लिए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत, 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज में ले सकते हैं भाग

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत सरकार के 'माय भारत' द्वारा आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 में भाग लेने का यह युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है. 15 से 29 वर्ष के युवा क्विज, निबंध प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तर की चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (माय भारत) ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027' शुरू किया है. इसका लक्ष्य जिले के युवाओं की प्रतिभा और विचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है. इसके प्रथम चरण में 'विकसित भारत क्विज' का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न भाषाओं में माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन क्विज में शामिल हो सकते हैं.

क्विज से निबंध और राज्य स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया

क्विज के प्रथम चरण में सफल होने वाले प्रतिभागियों को 500 शब्दों के 'विकसित भारत निबंध चैलेंज' में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

जिला स्तर से शीर्ष दो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए नामांकित किया जाएगा, जहां से वे राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर सकेंगे. केंद्र के एपीएस नैयर प्रवेज ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत युवा ही इसमें भाग ले पाएंगे.

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के सामने प्रस्तुति देंगे चयनित युवा

राष्ट्रीय स्तर पर 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027' का मुख्य आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को देश के शीर्ष विशेषज्ञों, केंद्रीय सचिवों, केंद्रीय मंत्रियों और यहां तक कि प्रधानमंत्री के समक्ष राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के भदानीनगर में तेज बारिश से बही पुलिया, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola