रामगढ़ के भदानीनगर में तेज बारिश से बही पुलिया, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान
श्रमदान करते ग्रामीण, बी में मुखिया रेखा देवी व नारायण प्रजापति | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के सुदी गांव की पुलिया तेज बहाव में बह गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लंबे रास्ते तय करने और भारी नुकसान झेलने को मजबूर ग्रामीण सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं.
भदानीनगर से महाबीर प्रसाद की रिपोर्ट
भदानीनगर(रामगढ़). भदानीनगर (रामगढ़) में, सुदी गांव (महतो टोला) के लोग पुल-पुलिया की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं. यह गांव रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के पाली पंचायत में आता है. हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण गांव को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सुदी पुलिया, गार्डवाल सहित अन्य संरचना पानी के तेज बहाव में बह गई.
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से भुरकुंडा जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मजदूरों, किसानों और सब्जी विक्रेताओं को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है.
श्रमदान से मरम्मत की कोशिश भी बारिश में बही
पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद समाजसेवी अजीत महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान और स्थानीय संसाधनों के जरिए अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास किया था. हालांकि, दोबारा हुई तेज बारिश ने मरम्मत किए गए हिस्से को भी बहा दिया, जिससे स्थिति और अधिक विकट हो गई है.
समाजसेवी नारायण प्रजापति ने चिंता जताते हुए कहा कि मार्ग बाधित होने से सबसे ज्यादा मार छात्रों, दिहाड़ी मजदूरों और अपनी फसल बाजार तक ले जाने वाले किसानों पर पड़ रही है.
स्थायी समाधान के लिए विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव: मुखिया
मामले पर पाली पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने कहा कि सुदी पुलिया ग्रामीणों के दैनिक आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. बारिश के कारण हुई इस क्षति से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर से समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग को लिखित सूचना देकर नई पुलिया निर्माण की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.

बीएचयू- ए में श्रमदान करते ग्रामीण, बी में मुखिया रेखा देवी, सी में नारायण प्रजापति | Prabhat Khabar Network

बीएचयू- ए में श्रमदान करते ग्रामीण, बी में मुखिया रेखा देवी, सी में नारायण प्रजापति | Prabhat Khabar Network
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए