चैनपुर के बड़गांव में गणेश पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, मुखिया बुलबुल कुमारी और संजय प्रसाद ने किया शुभारंभ
पूजा पंडाल का उदघाटन करती मुखिया | Prabhat Khabar Network
बड़गांव में युवा विनायक समिति अंबा टोला के भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन मुखिया बुलबुल कुमारी और मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया. इस आयोजन से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा बढ़ने की उम्मीद है.
चैनपुर से वकील चौहान की रिपोर्ट
चैनपुर(रामगढ़). रामगढ़ जिले के चैनपुर अंतर्गत अंबा टोला बड़गांव में युवा विनायक समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार रात भव्य शुभारंभ हुआ. पूजा पंडाल का उद्घाटन बड़गांव की मुखिया बुलबुल कुमारी और मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की.
धार्मिक आयोजनों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा: बुलबुल कुमारी
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुखिया बुलबुल कुमारी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है. उन्होंने भव्य आयोजन के लिए युवा विनायक समिति के सदस्यों की सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दीं.
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष अभय जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रिंस पासवान, सचिव गुड्डू पासवान के अलावा राजेंद्र पासवान, पवन पासवान, नंदकिशोर जायसवाल, विशुन गोप, प्रभाकर जायसवाल, राजन भगत, जीतू, नीतीश, सुधीर, सनी, अंकित, टिंकू, आशीष, अभिराज, राजकुमार और किशोर पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के भदानीनगर में तेज बारिश से बही पुलिया, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए