मुरहू के महादेव मंडा में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे पंडाल का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मुरहू में निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के महादेव मंडा में दस दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम मचने वाली है. पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन. महोत्सव में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लें.

विज्ञापन

मुरहू(खूंटी). जिले के मुरहू स्थित महादेव मंडा में मंगलवार से दस दिवसीय सार्वजनिक गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर सुबह सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. दोपहर एक बजे पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा किया जाएगा.

16 से 24 सितंबर तक रोजाना पूजा-आरती, 25 को होगा विसर्जन

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 24 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना, शाम छह बजे आरती और शाम सात बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा. महोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर को सुबह नौ बजे हवन और दोपहर 12 बजे महाप्रसाद का वितरण होगा.

इसके पश्चात भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा.

वर्ष 2013 से अनवरत जारी है पूजा का आयोजन

महादेव मंडा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी. इसके बाद से हर साल यहां धूमधाम से गणपति पूजा आयोजित की जा रही है. इस वर्ष भी दस दिवसीय आयोजन को लेकर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: 7.5 करोड़ की लागत से चमकेगा खूंटी का पंचघाघ जलप्रपात: नए साल में नए कलेवर में दिखेंगे नजारे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola