सिरूम टोली जाने वाले मार्ग की स्थिति बदहाल, कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर लोग

Updated:
विज्ञापन

तोरपा के सिरूम टोली जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा के सिरूम टोली जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है. इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है. पानी निकलने के बाद सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. कई स्थानों पर स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: एक साल से टूटी है पुलिया हर बरसात में जरागुटु के ग्रामीण खुद बनाते हैं अस्थायी पुल

फिसलन का खतरा

दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है. सिरूम टोली में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और प्रतिदिन इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं. बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है.


विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola