खूंटी में लगा जिला स्तरीय ऋण मेला, 1.82 करोड़ से अधिक की ऋण और सहायता राशि वितरित

Updated:
विज्ञापन

foto | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में आयोजित जिला स्तरीय ऋण मेले में 1.82 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण और सहायता राशि का वितरण किया गया. उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर मजबूत करने की बात कही.

विज्ञापन

खूंटी. जिला प्रशासन और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर भवन में जिला स्तरीय ऋण मेला आयोजित किया गया. मेले में विभिन्न बैंकों की ओर से लाभुकों के बीच ऋण वितरित किया गया. मुद्रा ऋण, सीसीएल, एन्हांस्ड लिंकेज, डेथ क्लेम और पीएमएफएमई के तहत कुल 1 करोड़ 82 लाख 47 हजार 512 रुपये की ऋण और सहायता राशि का वितरण किया गया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने बांटे स्वीकृति पत्र और चेक

कार्यक्रम में उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र और चेक का वितरण किया. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं से जोड़कर उनकी आजीविका और स्वरोजगार के अवसरों को मजबूत किया जा रहा है.

उपायुक्त ने लाभुकों से ऋण राशि का सदुपयोग कर व्यवसाय और आजीविका को आगे बढ़ाने तथा समय पर ऋण का भुगतान करने की अपील की.

सात बैंकों के प्रतिनिधि हुए शामिल

ऋण मेले में बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

foto | Prabhat Khabar Network
foto | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola