पिकनिक स्पॉट बकसपुर में गंदगी का अंबार

Updated:
विज्ञापन

काफी संख्या में सैलानियों के पहुंचने के साथ-साथ भारी मात्रा में कचरा भी जमा हो रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

नये साल पर खूंटी जिला के बकसपुर कारो नदी नये पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध हो गया है. नये साल का स्वागत में यहां हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. फरवरी महीने में भी यहां सैलानियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. नदी के किनारे पिकनिक मना रहे हैं और खूब आनंद उठा रहे हैं. इसी के साथ सैलानी इस स्थान को गंदा भी करते जा रहे हैं. काफी संख्या में सैलानियों के पहुंचने के साथ-साथ भारी मात्रा में कचरा भी जमा हो रहा है. इससे यहां की खूबसूरती बिगड़ती जा रही है. गंदगी फैलने के कारण अब यहां कचरे का अंबार लगता जा रहा है. कचरे सैलानियों के लिए ही खतरनाक साबित हो रहे हैं. नदी में शराब की टूटी कांच की बोतलों के टुकड़ों से बच्चों को चोट लग रही है. वहीं कई प्रकार की दुर्घटनाएं भी हो रही है. कचरा के कारण पिकनिक मनाने आनेवाले सैलानियों को खराब अनुभव भी हो रहा है. पिकनिक मनाने आ रहे सैलानी जहां-तहां शराब की बोतल, प्लास्टिक, कचरा, डिस्पोजल गिलास-प्लेट छोड़ कर जा रहे हैं. सैलानी बकसपुर कारो नदी की खूबसूरती की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब की टूटी बोतलें और कचरे से परेशान भी हो रहे हैं.

स्थानीय समाजसेवी कर रहे सैलानियों की मदद

बकसपुर पंचायत के लापा गांव निवासी समाजसेवी अमर तिडू सैलानियों की मदद के लिए आगे आये हैं. उनके द्वारा कारो नदी के बीचो-बीच तीन स्थानों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और दो जगहों पर डस्टबिन लगाया गया है. सैलानियों के लिए रविवार को पानी का टैंकर की भी व्यवस्था कर रहे हैं. वहीं सैलानियों को कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola