भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

विज्ञापन

खूंटी : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. भाजपा जिला कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जिला समिति का कार्यभार सौंपा. उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह भाजपा जिला समिति को बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास करूंगा. जल्द भाजपा जिला समिति का विस्तार किया जायेग. कार्यक्रम में उपस्थित खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने उन्हें नयी जिम्मेदारी को लेकर शुभकामना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खूंटी भाजपा जिला समिति और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके मार्गदर्शन पर चलने की अपील की. मौके पर जिप अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, खूंटी जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, नपं अध्यक्ष अर्जुन पहान आदि उपस्थित थे.

विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किये गये कांशीनाथ महतो : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो को खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है. जिला भाजपा कार्यालय में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कांशीनाथ महतो को पत्र सौंपा.

विधायक प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि जो विश्वास उनपर जताया गया है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे. उनके विधायक प्रतिनिधि चुने जाने पर छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के जिलाध्यक्ष शिवनारायण गंझू सहित अन्य ने हर्ष प्रकट किया है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola