नेल्लौर स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद लापता हुआ मुनु, सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर मांगी मदद
मुनु लोहरा फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
नेल्लौर रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरा युवक ट्रेन छूटने के बाद से लापता है. परिजन और साथी युवक की तलाश में जुटे हैं, सोशल मीडिया पर मदद की अपील की गई है.
रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के बलंकेल गांव निवासी 25 वर्षीय मुनु लोहरा तमिलनाडु जाने के क्रम में आठ सितंबर को नेल्लौर रेलवे स्टेशन से अपने साथियों से बिछड़ गया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार मुनु लोहरा अपने साथी राजकुमार लोहरा समेत चार अन्य युवकों के साथ रोजगार की तलाश में तमिलनाडु स्थित एक पाइपलाइन कंपनी में काम करने जा रहा था.
बताया गया कि आठ सितंबर को ट्रेन के नेल्लौर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मुनु पानी की बोतल भरने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था. इसी दौरान पानी भरकर लौटने से पहले ही ट्रेन खुल गयी. ट्रेन छूट जाने के कारण मुनु उसमें सवार नहीं हो सका और अपने साथियों से बिछड़ गया. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है.
मुनु के साथ तमिलनाडु जा रहे राजकुमार लोहरा ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से खोजबीन में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुनु के संबंध में किसी को भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसके साथियों या परिजनों को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल घर लाया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए