लोक अदालत में करायें लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत में करायें लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन : पीडीजे

व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

खूंटी. 13 सितंबर को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग के लिए कहा. कहा कि वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है या प्री-लिटिगेशन मामले हो वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे. प्रधान जिला जज ने लोगों से अपील की है कि वह मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय अवश्य पहुंचे और न्यायालय में चल रहे लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करायें. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है. कुछ-कुछ मामलों का निष्पादन प्री-कॉन्सिलिएशन बैठकों के माध्यम से पिछले 14 जुलाई से ही जारी है. इसलिए किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन किया जा सकता है. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे.

खूंटी सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, सत्र न्यायाधीश ने की तैयारी की समीक्षाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola