झारखंड के खनिज हितों पर खतरा! MMDR विधेयक के खिलाफ तपकारा में JMM का जनजागरण अभियान

Updated:
विज्ञापन

तपकारा बाजार में जन जागरण अभियान चलाते झामुमो कार्यकर्त्ता | Prabhat Khabar Network

तोरपा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में जनजागरण अभियान चलाया। जानिए कैसे यह विधेयक झारखंड के हितों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

तोरपा. खूंटी के तोरपा में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ शनिवार को तपकारा साप्ताहिक बाजार में जनजागरण अभियान चलाया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के निर्देश पर तोरपा प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं ने बाजार पहुंचे दुकानदारों, ग्रामीणों और आम लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड के हित प्रभावित होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के खनिज संसाधनों पर अपना अधिकार बढ़ाना चाहती है, जिससे राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करना चाहती है. अभियान के दौरान लोगों से विधेयक के संभावित प्रभावों को समझने और इसके खिलाफ जागरूक होने की अपील की गयी.

जनजागरण अभियान में झामुमो जिला संगठन सचिव प्रदीप केशरी, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, सुहैल खान, बिमल बारला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola