सड़क निर्माण के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जलटंडा से सुवारी गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
खूंटी. झारखंड लोकतांत्रित क्रांतिकारी मोर्चा के तुलसी उरांव और कर्रा प्रखंड अध्यक्ष भुनेष्वर सिंह की अगुवाई में गुरुवार को ग्रामीणों ने जलटंडा से सुवारी गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर तुलसी उरांव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल वोट की राजनीति की है. ग्रामीणों को सिर्फ ठगा गया है. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम ग्रामीणों के लिए संघर्षरत रहेगी. मौके पर सुरेश तोपनो, बजरंग साहू, शशि दास, रंजीत दास सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन