समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें योजना का लाभ : सुदीप

Updated:
विज्ञापन

विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए काम करें. कोई भी जरूरतमंद योजना के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में राशि मांगे जाने की शिकायत मिली है. पकड़े जाने पर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. कहा कि कृषि विभाग द्वारा बांटे गये सोलर ऊर्जा आधारित सिंचाई मशीन की गुणवत्ता ठीक नहीं है. कई किसानों को दी गयी मशीन खराब है. विधायक ने ऐसे खराब मशीन को जल्द ठीक करने या बदलकर दूसरा मशीन देने का निर्देश विभाग के अधिकारी को दिया. बैठक में प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि योजनाएं जमीन पर दिखना चाहिए. उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें. बैठक में उपप्रमुख संतोष कर, बीडीओ नवीन चंद्र झा, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ मिदेन मुंडू, सीडीपीओ पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर रोशन खाखा, मोनाल आनंद, प्रियंका तोपनो, विभाग के अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola