अवैध खनन के खिलाफ अब संयुक्त कार्रवाई, खूंटी में टास्क फोर्स की बैठक में बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन रोकने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. उपायुक्त ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन स्थलों की पहचान कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स आपसी समन्वय के साथ अवैध खनन और परिवहन के मार्गों पर विशेष निगरानी रखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नियमित कार्रवाई करने तथा अवैध क्रशर और ईंट भट्ठों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बालू सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने बालू घाटों से किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन नहीं होने देने तथा सभी स्टॉक का नियमित मिलान करने का निर्देश दिया. एसपी ऋषभ गर्ग ने थाना प्रभारियों को नियमित जांच अभियान चलाने को कहा.

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पिछले माह हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया. ब्लाइंड स्पॉट पर सड़क मरम्मत, रंबल स्ट्रिप्स, संकेतक और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई कराने को कहा. नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीओ दीपेश कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola