महात्मा एनडी ग्रोवर की मनी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

डीएवी के भूतपूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

बुंडू.

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार को डीएवी के भूतपूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनायी गयी. प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा, शिक्षक व बच्चों ने महात्मा ग्रोवर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. सामूहिक रूप से वैदिक हवन यज्ञ किया गया. प्राचार्य ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कहा कि वे आर्यसमाज के महान कार्यकर्ता थे. जिन्होंने डीएवी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभायी. उन्होंने अपना पूरा जीवन डीएवी पब्लिक स्कूलों के विकास में लगा दिया. कहा कि महात्मा का जीवन दर्शन अनुकरणीय है. अंत में शिक्षक एनके झा ने भी उनके योगदान पर प्रकाश डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola