भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पहुंची खूंटी, छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा - धांधली बंद होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज से निकलते देवेंद्रनाथ महतो | Prabhat Khabar Network

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर खूंटी में निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, छात्रों ने धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन.

विज्ञापन

खूंटी. जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा शनिवार को खूंटी पहुंची. बिरसा कॉलेज परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा निकाली गयी, जो भगत सिंह चौक होते हुए नेताजी चौक पहुंची. यहां सभा का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित होने तक आंदोलन

सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकारी नौकरी की भर्ती व्यवस्था में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. इसी को लेकर राज्य के सभी 24 जिलों में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह में साढ़े तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

खूंटी के बाद यात्रा पहुंची रनिया प्रखंड

यात्रा खूंटी के बाद रनिया प्रखंड भी पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अभियान को समर्थन दिया.मौके पर जेकेएलएम जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार, मनीष साहू, हरेंद्र सिंह, बजरंग साहू, पवन कुमार, अर्पित संगा, राकेश सोनी, विक्रम महतो, सुरेश टोपनो, वीरेंद्र कुलदीप साहू, विश्वकर्मा उरांव, मुकेश महतो समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola