खूंटी के गोविंदपुर PHC में 8 सितंबर को 'स्वास्थ्य आपके द्वार' शिविर: एक ही छत के नीचे मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा
खूंटी के गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर लगेगा. इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच, दवा और आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलेगी.
कर्रा (खूंटी). कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ सितंबर को स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
आपके शहर में
शिविर में दंत एवं नेत्र चिकित्सा, रक्तदान वाहन, दवा वितरण, टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांच की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, एनसीडी और सिकल सेल समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की जायेगी.
आभा-आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा
शिविर में आभा और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. जरूरत के अनुसार निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी स्वास्थ्य सेवाएं ली जायेंगी, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके.
हर महीने लगेगा कैंप
उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह एक बार प्रखंड स्तर पर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए