MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में 19 सितंबर को धरना, कर्रा में JMM ने बनाई रणनीति
एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति | Prabhat Khabar Network
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झामुमो कर्रा ने 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई है. कार्यकर्ताओं को पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया है.
कर्रा. खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति, कर्रा की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गयी.
पंचायत और गांव स्तर पर चलेगा संपर्क अभियान
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है.
झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया. साथ ही 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा.
बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, शेख फिरोज, राहुल केषरी, अनूप लकड़ा, महादेव मुंडा, उपेंद्र पहान, विनोद उरांव, मार्षल होरो, राजेष मुंडा, लाल मुंडा और अजीत उरांव समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए