जंगल में मिला 19 वर्षीय महिला का शव, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा स्थित कोटामाटी जंगल में महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी पति सागर ओड़ेया पर अपनी पत्नी सिनिता सरुकद की हत्या करने का आरोप है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को पंगुरा स्थित कोटामाटी जंगल में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव की पहचान सिनिता सरुकद (19), पिता नारायण मुंडा, ग्राम बारूहातु, थाना अड़की के रूप में की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मृतका के भाई लोम्बा मुंडा (28) के लिखित आवेदन के आधार पर मुरहू थाना में आरोपी पति के खिलाफ कांड दर्ज किया गया.

पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola