आरसी चर्च अंगराबारी में ग्रोटो का संस्कार किया गया

Updated:
विज्ञापन

अंगराबारी स्थित आरसी चर्च मंडली में नवनिर्मित ग्रोटो (माता मरिया) के संस्कार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. अंगराबारी स्थित आरसी चर्च मंडली में नवनिर्मित ग्रोटो (माता मरिया) के संस्कार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इस अवसर पर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का पारम्परिक ढंग से स्वागत किया गया. उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक गुड़िया ने सर्वधर्म संभाव की गौरवशाली परंपरा को सहेजकर रखने का आह्वान किया. उन्होंने बच्चों एवं युवक-युवतियों को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी. विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं.

नवनिर्मित गिरजाघर का हुआ संस्कार समारोह :

जीइएल चर्च कोटलो मंडली द्वारा बुधवार को नवनिर्मित गिरजाघर का संस्कार समारोह आयोजित किया गया. समारोह में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण, सामूहिक प्रार्थना और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ. अपने संबोधन में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि गिरजाघर केवल उपासना का स्थल नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारा और सेवा भाव का संदेश देनेवाला केंद्र होता है. उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल का निर्माण क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागृति को और सुदृढ़ करेगा. विधायक ने जीइएल चर्च कोटलो मंडली और ग्रामवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी. उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की. इस मौके पर राहुल केशरी, विनोद उरांव, जोलेन बारला और लछुवा लोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आरसी चर्च में नवनिर्मित ग्रोटो से संस्कार कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola