डीएवी स्कूल में विद्यार्थी परिषद और विभिन्न सदनों का गठन
शपथ लेते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद और विभिन्न सदनों के पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें शपथ दिलाई गई.
खूंटी: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सत्र 2026-27 के लिए चयनित विद्यार्थी परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) और विभिन्न सदनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बैज और पद-पट्टिका प्रदान किया. विद्यालय के संयोजक विकास रंजन ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा की भावना के साथ विद्यालय की सभी गतिविधियों का संचालन करें.
विद्यार्थी परिषद में सत्र 2026-27 के लिए शिवम कुमार को हेड बॉय, विधि कुमारी को हेड गर्ल, कृष्णा साहू को डिप्टी हेड बॉय और समृद्धि कुमारी को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया. इसके अलावा सांस्कृतिक, पर्यावरण, साक्षरता, विज्ञान, वाणिज्य, भाषा और खेल क्लबों के सचिवों का भी चयन किया गया. विद्यालय के दयानंद हाउस, विवेकानंद हाउस, श्रद्धानंद हाउस और हंसराज हाउस के हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए