बूथ कमेटी का गठन करें व संगठन को मजबूत बनायें
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
कर्रा नगर भवन में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
कर्रा.
कर्रा नगर भवन में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बूथ लेवल एजेंट-टू, बूथ कमेटी के गठन और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदधारियों ने कार्यकर्ताओं को बीएलए-टू की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी. वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को कहा. इस दौरान खूंटी में होने वाले जिलास्तरीय बीएलए-टू सम्मेलन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी. सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदधारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी. मौके पर जिला सचिव सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, मुखिया छत्री हेंब्रोम, शेख फिरोज, अनूप लकड़ा, राहुल केशरी, बिरेंद्र सिंह, उपेंद्र पहान, लक्खी खान सहित अन्य उपस्थित थे.झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठकB
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन