वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में लगी आग
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
खूंटी वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में आग लग गयी. आगलगी से परिसर में रखी लकड़ियां और कई वाहन जल गये.
विज्ञापन
खूंटी. खूंटी वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में आग लग गयी. आगलगी से परिसर में रखी लकड़ियां और कई वाहन जल गये. घटना बुधवार शाम की है. जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल कार्यालय परिसर के पीछे रखी गयी लकड़ियों में आग लग गयी. आग अचानक तेज होने लगी. इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. वन विभाग के कर्मी और अग्निशमन विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया. घटना में लगभग 80 से 90 पीस लकड़ी के बोटे जल गये हैं. जिसकी बाजार मूल्य लाखों रुपये थी. वहीं कुछ वाहन भी आग की जद में आ गये थे. जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा है. आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन