खूंटी में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में उपायुक्त ने नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने जलापूर्ति, राजस्व संग्रह और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नगर क्षेत्र में नागरिकों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, आधारभूत संरचना विकास, राजस्व संग्रहण, स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.

विज्ञापन

जलापूर्ति, आवास और राजस्व संग्रह की ली जानकारी

बैठक में नगर क्षेत्र के कुल हाउसहोल्ड, पेयजल आपूर्ति कनेक्शन, अर्बन वाटर सप्लाई योजना, होल्डिंग टैक्स व अन्य मदों से राजस्व संग्रह, साफ-सफाई व्यवस्था, नगर भवन निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गयी. इसके अलावा विभिन्न निर्माण कार्यों और बस स्टैंड के संचालन की भी जानकारी ली गयी.

उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स समेत अन्य मदों में राजस्व संग्रह बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने को कहा. साथ ही शहरी जलापूर्ति योजना को और अधिक सुदृढ़ व सुचारू बनाने का निर्देश दिया.

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का निर्देश

उपायुक्त ने नगर क्षेत्र में नियमित रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा. उन्होंने सड़कों और सभी सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आपसी समन्वय स्थापित कर नए बस स्टैंड का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने को कहा. सभी वाहनों और बसों का निर्धारित नए बस स्टैंड में ही पड़ाव सुनिश्चित करने तथा शहर में अवैध पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

बाजार टांड़ क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगने वाले वेंडर मार्केट के दुकानदारों के लिए उपयुक्त वैकल्पिक स्थान चिन्हित कर उन्हें व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करने को कहा.

कचरा प्रबंधन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

उपायुक्त ने नगर क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और कचरे के उचित प्रबंधन व प्रोसेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा. साथ ही कचरा प्रबंधन और प्रोसेसिंग के बाद संबंधित क्षेत्र को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने तथा वहां वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सृष्टि दिप्रिया मिंज, सिटी मैनेजर, जुडको प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola