खूंटी में लंबित विकास योजनाओं पर उपायुक्त सख्त, समय पर काम पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने चिंता जताई. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने और अनटाइड फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने विभिन्न विभागों की कार्यकारी एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में संचालित पुल-पुलिया, सड़क, भवन समेत विभिन्न निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. लंबित योजनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं

उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना, पथ निर्माण विभाग, एनआरईपी समेत अन्य विभागों के तहत संचालित सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

अनटाइड फंड के प्रभावी उपयोग पर जोर

बैठक में उपायुक्त ने अनटाइड फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से जल गुणवत्ता परीक्षण कराने का निर्देश दिया. साथ ही एमवीएस, इंटेक वेल सहित अन्य पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola