हेमंत सोरेन पर टिप्पणी को लेकर योगेंद्र साव घिरे, विधायक सुदीप गुड़िया ने जतायी आपत्ति
विधायक सुदीप गुड़िया, फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कांग्रेस नेता योगेंद्र साव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ऐसी अमर्यादित भाषा राजनीतिक संवाद की मर्यादा के विपरीत है. विधायक ने तथ्यों और तर्कों के साथ राजनीतिक संवाद की वकालत की.
तोरपा. कांग्रेस नेता योगेंद्र साव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गयी टिप्पणी पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने आपत्ति जतायी है. बयान जारी कर विधायक ने कहा कि योगेंद्र साव की टिप्पणी राजनीतिक संवाद की मर्यादा के विपरीत है.
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाना सभी नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अधिकार है. लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है.
तथ्य और तर्क के साथ हो राजनीतिक संवाद
सुदीप गुड़िया ने कहा कि राजनीतिक असहमति का जवाब तथ्य, तर्क और लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार्य नहीं है.
योगेंद्र साव की हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की अनुशासन समिति ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए