हॉकी फाइनल में चलडांडू की धमाकेदार जीत, थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को दी हॉकी स्टिक
खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने का बेहतर माध्यम थाना प्रभारी राजू कुमार | Prabhat Khabar Network
सांगोर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को संपन्न हुआ, जिसमें चलडांडू की टीम ने शानदार 3-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजू कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के सांगोर मैदान में युवा क्लब सांगोर की ओर से आयोजित चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला गया. फाइनल मुकाबले में चलडांडू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
विजेता खिलाड़ियों को मिली हॉकी स्टिक
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजू कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 11-11 हॉकी स्टिक प्रदान की. उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने का बेहतर माध्यम है.
नशे से दूर रहने की अपील
थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की बात कही. साथ ही 112 टोल फ्री सेवा, अफीम की खेती पर रोकथाम और पुलिस-पब्लिक के संयुक्त कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. मौके पर जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए