सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोटरसाइकिल और कार में हुई सीधी भिड़ंत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग में थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक चालक चितरंजन कुंडू (30) की मौत हो गयी. वह अंगराबारी का रहने वाला था और तोरपा लैंपस में ऑपेरटर के रूप में कार्य करता था. मिली जानकारी के अनुसार अपनी ड्यूटी समाप्त कर चितरंजन अपनी बाइक जेएच 01 डीटी 4664 से घर लौट रहा था. तोरपा डाक बंगला के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी भिड़ंत हो गयी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये और चालक चितरंजन रोड पर गिर गया. उसका एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसे एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे में कार चालक चीकू जायसवाल व उसके पिता सुरेंद्र जायसवाल भी घायल हो गये. उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. सूचना मिलते ही एंबुलेंस और थाना की पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जायेगा. सूचना पर मृतक के परिजन व जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, मुखिया शिशिर तोपनो आदि रेफरल अस्पताल पहुंचे.

मोटरसाइकिल और कार में हुई सीधी भिड़ंत

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola