नये भवन के निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन

जिले के एसपी अमन कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को तपकारा थाना के नये भवन के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया.
प्रतिनिधि, तोरपा जिले के एसपी अमन कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को तपकारा थाना के नये भवन के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. तपकारा बाजारटांड़ के पास बननेवाले नये भवन के लिए भूमि पूजन में तपकारा के थाना प्रभारी राजू कुमार ने यजमान की भूमिका निभायी. पंडित रवि पाठक ने वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया. इसके बाद एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने कुदाल से मिट्टी खोद कर काम शुरू कराया. एसपी ने कहा कि तपकारा के लोगों का सौभाग्य है कि बाजारटांड़ में नये थाना भवन का निर्माण होने जा रहा है. इससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. पुलिस कर्मियों को भी काम करने में सहूलियत होगी. मौके पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा, तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कुमार कर, नीरज पाढ़ी, मुखिया रौशनी गुड़िया, निखत परवीन, कुमुद चौधरी, प्रदीप गुप्ता आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मौके पर पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि लगभग दो करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से अत्याधुनिक थाना भवन का निर्माण कराया जायेगा. 12 महीने में भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




