बिरसा कॉलेज की छात्रा बबीता जेआरएफ उत्तीर्ण की
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज में भूगोल विभाग सत्र (2022-24) की छात्रा बबीता भेंगरा ने जून 2025 में आयोजित नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की
विज्ञापन
खूंटी.
बिरसा कॉलेज में भूगोल विभाग सत्र (2022-24) की छात्रा बबीता भेंगरा ने जून 2025 में आयोजित नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. बबीता भेंगरा ने उक्त परीक्षा में जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है. भूगोल विषय में पूरे भारत में मात्र 22 विद्यार्थियों को सफलता मिली है. जिसमें से एक बबीता भी है. यह जानकारी बिरसा कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अनंत राम ने दी. उन्होंने बताया कि उसकी सफलता बिरसा कॉलेज के लिए बहुत ही गर्व की बात है. बबीता की इस सफलता के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ चंद्र किशोर भगत, प्रो सुशीला कुजूर, डॉ रेशमा रेनी टोपनो सहित अन्य ने बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










