सिलाई मशीन मिली तो बदलेगी जिंदगी! 20 प्रशिक्षणार्थियों को मिला स्वरोजगार का सहारा

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र प्रदान करतीं बीडीओ स्मिता नगेशिया व अन्य। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्रा प्रखंड में लीड्स संस्था द्वारा 20 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र दिए गए, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार की राह आसान होगी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को लीड्स संस्था द्वारा संचालित प्रवासी मजदूर परियोजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त 20 प्रशिक्षणार्थियों के बीच सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. परियोजना का संचालन डब्ल्यूएचएच- यूरोपियन यूनियन के सहयोग से किया जा रहा है.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ स्मिता नगेशिया ने प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र प्रदान की. बीडीओ ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सिलाई मशीन का बेहतर उपयोग करते हुए स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की.

उन्होंने पलायन को रोक लगाने के लिए मनरेगा को सरकार की बेहतर योजना बताई. महिलाओं के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग में ज़ीरो एफआईआर पर जानकारी दी. बमरजा पंचायत के मुखिया अनूप कुजूर ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नये अवसर मिल रहे हैं.

वहीं, उद्योग विभाग के प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार सोनी ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जेएसएस खूंटी के उप निदेशक शैलेश कुमार और एपीओ शशि कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं. मौके पर लीड्स संस्था की कुमारी प्रिया, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार, ग्रेस तिरू सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola